मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एस एस कॉलेज में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

February 10, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत , चुनाव में युवा मतदाता की भूमिका और आधुनिक भारत में ऑनलाइन मतदान की आवश्यकता” विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता एस एस लॉ कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. अमित यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ आदित्य सिंह तथा कला संकाय अध्यक्ष डॉ आलोक मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया गया।
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ अमित सिंह ने कहा, कि युवा ही देश का भविष्य है इसलिए उन्हें सोच समझ कर ईमानदारी से मतदान करना चाहिए। मतदान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया आनलाइन मतदान अभी भारत के लिए भविष्य का विषय है ,लेकिन यह मतदान की निष्पक्षता को बढ़ाने में निश्चित ही सफल‌ साबित होगा।।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


महाविधालय के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल ने छात्रों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा,मतदान करके हम राष्ट्र का निर्माण करते है। इसलिये हमे मत प्रयोग करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निश्चित करना चाहिये। हमें स्वयं के साथ साथ अन्य सभी लोगो को भी मतदान हेतु जागरूक करना चाहिये। डॉ आदित्य सिंह ने कहा कि युवाओं को दलगत राजनीति में न पड़ कर अपने विवेक से काम लेना चाहिए और मतदान अवश्य करना चाहिये ।
डॉ आलोक मिश्रा ने कहा आज का युग इंटरनेट का युग हैअतः ऑनलाइन मतदान प्रणाली प्रारंभ करना चाहिए ऐसा करके धन की बर्बादी को बचाया जा सकता है और उस धन को विकास के कार्यों में लगाया जा सकता है।


पी जी सेल अध्यक्ष डॉ बरखा सक्सेना ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्रों को 14 फरवरी को एक महोत्सव के रूप में मनाना चाहिए और स्वयं वोट डालने के साथ अपने बुजुर्गों और दिव्यांगों आदि की वोट डलवाने में सहायता करनी चाहिए ।कार्यक्रम के अंतर्गत डा. पूजा वाजपेयी,, डा. रामशंकर पांडे, दीपक दीक्षित, डा. मानवेंद्र सिंह, डा. पदमजा .डा. धर्मवीर सिंह ,डा.बलवीर शर्मा कु. सीतू शुक्ला श्रीमती प्रीती आदि ने भी अपने विचार रखे । कु व्याख्या सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

https://youtu.be/YAF66k2H76s
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights