बिल्सी। आज गुरुवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के गांव खैरी एवं बैरमई बुजुर्ग में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन, एसएसपी डॉ0 ओपी सिंह एवं डीपीआरओ श्रेया मिश्रा के साथ यहां पंहुचकर ग्रामीणों को मतदान के लाभ बताएं। डीईओ ने कहा कि सभी लोग चुनाव वाले दिन बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अधिक से अधिक से मताधिकार करे। जिस प्रकार ग्राम प्रधान को चुनने में अपनी भागीदारी निभाते हैं उसी तरह इस चुनाव में भी अपनी भागीदारी निभाएं। प्रथम बार मतदाता बनने वाले सभी लोग मतदान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाए। गांव के बहुत सारे काम ऐसे होते हैं जिन्हें ग्राम प्रधान नहीं बल्कि विधायक और सांसद कराते हैं इसलिए गांव के विकास के लिए विधानसभा चुनाव में भी उसी उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे।