बदायूं। राजकीय औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने अवगत कराया है कि वर्ष 2014 व उसके बाद एन0सी0वी0टी0 पाठयक्रम से जिन प्रशिक्षार्थियों ने आई0टी0आई0 से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिनके प्रमाण पत्रों में कोई त्रुटि हो तो उसे सही कराने का अवसर दिया जा रहा है वह दो मार्च तक त्रुटि सही करा सकते हैं । उन्होने बताया कि एनसीवीटी पाठयक्रम से 2014 व उसके बाद के प्रशिक्षार्थियों जिनके प्रमाण पत्र के नाम, जन्मतिथि,फोटो व अन्य में संशोधन अपेक्षित है वह जल्द से जल्द बेवसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एनसीवीटीएमआईएस डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर संशोधन के लिए आवेदन कर सकते है। संशोधन आवेदन करने के पश्चात प्रशिक्षार्थी ने जिस जनपद से आई0टी0आई0 किया है, वहां नोडल प्रधानाचार्य के पास जाकर अपने ओरिजनल दस्तावेज ले जाकर सत्यापन कराकर अग्रसारित कराना होगा इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करें दो मार्च-2022 के पश्चात संशोधन नही हो पाएगा।