बदायूं। डी पॉल स्कूल में पीठासीन अधिकारियों को बीयू, सीयू एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने सहसवान के चुनाव प्रेक्षक मुरलीधर मालिक एवं बिसौली के चुनाव प्रेक्षक कपिल मीना, मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज व डीसी मनरेगा रामसागर के साथ यहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को बीयू, सीयू और वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव मतदान से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार की तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जाए। चुनाव में हर दम एक्टिव रहें। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि वीवीपैट पर गलत वोटर पर्ची प्रदर्शित होने की शिकायत पर फार्म 49 एम पर वोटर से घोषणा पत्र भरवाना होगा। सभी कार्यवाई फार्म 17 सी पर की जाएगी। इसके साथ ही 17 ए फार्म पर वोटर की द्वितीय इंट्री करनी होगी। इसके साथ ही वोटिग से पहले कंट्रोल यूनिट को चेक करना होगा। जिसमें मतदान जीरो प्रदर्शित करें। प्रत्याशी द्वारा नामित एजेंट के सामने मॉक पोल करना होगा। मॉक पोल के दौरान सीयू, बीयू व वीवीपैट में खराबी आने पर जो उपकरण खराब होगा, उसे तत्काल बदला जाएगा। उसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी लोग पूरी गहनता से ईवीएम व वीवीपैट के बारे में मास्टर ट्रेनर से समझ लें। अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो पुनः उसकी जानकारी लें, जिससे बाद में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।