बदायूं।बदायूं वजीरगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत उरैना में श्रीमद् भागवत कथा के समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भागवत कथा में पूजा शास्त्री द्वारा भगवान का गुणगान किया गया |एवं भागवत कथा सुनने से ज्ञान तथा आध्यात्मिक जागृति होती है ।भागवत कथा आयोजन कमेटी में मुख्य रूप से अतुल कुमार सक्सेना, भगवन बाबाजी, बलवंत राम पाली ,भूरे पाली, अमन सक्सैना, शिवचंद्र पाली, संजू सिंह, मिश्रीलाल, कल्लू ,अंकित श्रीवास्तव, गौतम कुमार, दीपक ,आदि का विशेष सहयोग रहा । विगत शिव मंदिर उरैना पर पिछले 12 वर्षों से भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है ।और इस बार यह विशेष भंडारा आयोजित किया गया । जिसमें समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा ।