बदायूं।फ़िल्म अभिनेता एवं उद्योगपति खालिद परवेज का अभी भी क्रेज बरकरार है। वह सपा के चुनाव प्रचार में दिन रात जुटे हुए हैं। उन्हें देखने और सुनने को भीड़ उमड़ रही है। सपा कार्यकर्ताओं व समर्थको में सबसे ज्यादा खालिद परवेज की डिमांड है। वह जनपद की सभी विधानसभा छेत्रो में दौरा करके सपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए है। उनकी तार्किक बातचीत और जोशीली स्पीच से मतदाता मोहित हो रहे है। उन्होंने सपा के चुनाव प्रचार को काफी गति दे देदी है। वह जब तथ्यों और आंकड़ो के आधार पर सपा के घोषणा पत्र,सपा मुखिया अखिलेश यादव की मंशा और सपा की नीतियों को समझाते है तो जनता मंत्रमुग्ध हो जाती है। उनकी करिश्माई छवि का सपा को लाभ मिल सकता है।