मतदान कार्मिकों को दी जाएगी मेडीकल किट

51Y6vUXxv0L._AC_SS450_
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए मतदान के रोज मतदाताओं को इस बार दस्ताने (ग्लब्स) पहन कर ईवीएम का बटन दबाना होगा। इसके लिए बूथ पर दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे। बिना मास्क के आने वालों को मास्क भी दिए जाएंगे। प्रत्येक वोटर का मतदान केन्द्र के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से हर स्तर से तैयारी की जा रही है। जिले में बूथों पर वोटिंग कराने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों को मेडिकल किट के साथ भेजा जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो हजार के करीब किट तैयार करने की योजना बनायी गई है। ताकि मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी व अन्य मतदान कार्मिक स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या होने पर उस दवा का प्रयोग कर सकें। यह किट निर्वाचन तिथि से एक दिन पूर्व मतदान कार्मिकों में वितरित की जाएगी। आयोग ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की है।
निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार जिले में विधानसभा का चुनाव 14 फरवरी 2022 को होना है। इस दौरान पीठासीन अधिकारी और चुनाव कर्मियों की सेहत का भी ख्याल रखा जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल किट तैयार की जा रही है, जिसमें विभिन्न प्रकार की दवाएं व च्यवनप्राश सहित अन्य बूस्टिंग किट उपलब्ध है। वहीं कोविड-19 के दृष्टिगत अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए बूथों पर हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। वहीं मास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स आदि का इंतजाम किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जाने वाले दवा के किट पर कोविड कमांड कंट्रोल रूम के नंबर भी लिखवाए जाएंगे। ताकि कोई भी समस्या होने पर तत्काल जिला प्रशासन से संपर्क किया जा सके। यही नहीं मेडिकल किट में दवा खाने की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी। ताकि सेहत खराब होने पर प्रारम्भिक इलाज किया जा सके और मतदान के दौरान कार्मिकों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत न होने पाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights