मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मादक पदार्थो की समस्त थोक एवं फुटकर दुकानें बिक्री के लिये पूर्णतया रहेगी बन्द

February 8, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं।
जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या 190ई-2/तेरह-2022-38/2014 आबकारी अनुभाग-2 लखनऊः दिनांक 25.01.2022 के अनुक्रम में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियत 1951 की धारा 135(ग) के खण्ड(एक) में यथा उपबंधित के अनुक्रम में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में मतदान के दिन मद्य निषेध दिवस घोषित किये जाने/लोक शांति बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान कराये जाने के उद्देश्य से मैं दीपा रंजन, जिला मजिस्ट्रेट, बदायूं, आदेश देती हूॅ कि जनपद बदायॅॅू में निर्धारित मतदान तिथि 14.02.2022 से 48 घण्टे पूर्व अर्थात दिनांक 12.02.2022 की सायः 06ः00 बजे से दिनांक 14.02.2022 की सायं 06ः00 बजे तक अथवा मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना दिनांक 10.03.2022 के दिन तथा यदि आवश्यक हुआ तो पुर्नमतदान के दिन जनपद बदायूॅ में स्थित समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप, भांग, एफ0एल0-9/9ए, एफ0एल0-7(बार), एफ0एल0-16/17,सी0एल0-2, एफ0एल0-2/2बी एवं अन्य मादक पदार्थो की समस्त थोक एवं फुटकर दुकानें बिक्री के लिये पूर्णतया बन्द रहेगी।
जनपद अलीगढ मे दिनांक 10.02.2022 को मतदान होना नियत है। अस्तु जनपद अलीगढ की सीमा से जनपद बदायूॅ में 08 किमी0 की परिधि में स्थित देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप, भांग, एफ0एल0-9/9ए, एफ0एल0-7(बार), एफ0एल0-16/17, सी0एल0-2, एफ0एल0-2/2बी एवं अन्य मादक पदार्थो की समस्त थोक एवं फुटकर दुकानें दिनांक 08.02.2022 की सांय 06ः00 बजे से दिनांक 10.02.2022 की सायं 06ः00 बजे तक अथवा मतदान समाप्ति तक पूर्णतया बन्द रहेगी।
जनपद कासगंज व जनपद फर्रूखाबाद में मतदान दिनांक 20.02.2022 को होना नियत है। अस्तु जनपद कासगंज व जनपद फर्रूखाबाद की सीमा से जनपद बदायूॅ में 08 किमी0 की परिधि में स्थित देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप, भांग, एफ0एल0-9/9ए, एफ0एल0-7(बार), एफ0एल0-16/17, सी0एल0-2,  एफ0एल0-2/2बी एवं अन्य मादक पदार्थो की समस्त थोक एवं फुटकर दुकानें दिनांक 18.02.2022 की सांय 06ः00 बजे से दिनांक 20.02.2022 की सायं 06ः00 बजे तक अथवा मतदान समाप्ति तक पूर्णतया बन्द रहेगी।
उक्त बन्दी दिवसों के लिये अनुज्ञापियो को कोई प्रतिफल फीस देय नहीं होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights