बदायूं। मदर एथीना स्कूल में कक्षा – 7 एवं कक्षा – 8 के विद्यार्थियों हेतु ‘लर्न फेस्ट’ कार्यक्रम कस आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत थ्री डी एनीमेशन के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षण प्रदान किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की समन्वयिका कु0 कोमल पाठक द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया। शिक्षण के उपरांत विद्यार्थियों के लिए एक प्रश्नोत्तरी कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें कि विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उपहार के साथ-साथ उनकी उत्सुकता तथा समस्याओं का समाधान भी किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वर्तमान में डिजिटल युग में डिजिटल तरीके से बच्चों को आकर्षक एवं मनोरंजक पाठ्यक्रम बनाते हुए सिखाना अधिक श्रेयस्कर होगा।