बदायूं।भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली जन चौपाल 8 फरवरी को होगी जिसमें बदायूं जिले की छ: विधानसभाओं के 30 मण्डल पर वर्चुअल रैली का आयोजन होगा।
बिसौली विधानसभा में बुद्धा उपवन बिसौली, दिसौलीगंज, फतेहपुर वीरमपुर, दबतोरी, दंदूपुर ।
सहसवान विधानसभा में नाधा बाजार, प्रमोद इण्टर कॉलेज मैदान सहसवान, दहगवां, उघैती, नूरपुर पिनौनी ।
बिल्सी विधानसभा में रामलीला मैदान बिल्सी, रसौली, रामलीला मैदान उझानी, कछला, कृषि इण्टर कॉलेज मुजरिया।
बदायूँ विधानसभा में गांधी ग्राउण्ड, मिशन स्कूल सिविल लाइन, वजीरगंज, मोहम्मद नगर सुलरा, फ़कीराबाद।
शेखूपुर विधानसभा में कादरचौक, टिकरा, बसोमा, जगत, म्याऊं ।
दातागंज विधानसभा में शुक्र बाजार दातागंज, डहरपुर, सुखौरा, गौतरा, उसावां ।
पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली में बदायूं जिले से 50 हज़ार से अधिक लोग इस रैली में हिस्सा लेंगे।
वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग- अलग जिम्मेदारी सौंप दी गई है। आईटी के साईबर योद्धाओं को अलग- अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।