भाजपा सरकार में माफिया और अपराधी जेल:महेश गुप्ता

132f81b2-5257-49ba-bf57-45e473e48034
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


भाजपा प्रत्याशी महेश गुप्ता ने डोर टू डोर जनसम्पर्क किया और यादव सम्मेलन को सम्बोधित किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री एव भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने आज सदर विधानसभा के मोहल्ला इमली चौक, ब्रहामपुर में घर घर जाकर जनसंपर्क किया ।


इसके साथ ही क्षेत्र के ग्राम चंदन नगर में त्यागी परिवार के पुजारी जी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। इस अवसर पर भाजपा सरकार की अब तक की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया।


नगर विकास राज्यमंत्री ने नगर बदायूं के मोहल्ला प्रगति बिहार में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना के आवास पर यादव सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार देश के प्रत्येक नागरिक को एकता के सूत्र में बाँधने का कार्य कर रही है। आज भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना का पात्रों को सीधा सीधा लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। आज गांव की अंतिम झोपडी तक सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सहायता का पूरा पूरा धन पात्रों के खातों में भेजकर बिचोलियों का राज खत्म कर दिया। समाज में डर और भय का माहौल ख़त्म करने के लिए प्रदेश के सभी माफिया और पेशेवर अपराधीयों को जेल भेजने का काम किया है। आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रगतिशील है भारत सरकार और प्रदेश सरकार उसकी सहायता हेतु निष्पक्षता से लगी है। ऐसी दूरगामी, निष्पक्ष और ईमानदार सरकार को जनता एक मौका और देकर देश व प्रदेश की गति बढ़ाये। इस अवसर पर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights