बरेली। मानव सेवा क्लब ने सुर साम्रगी भारत रत्न देश के हर नागरिक के दिल में अपनी जगह बनाने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनके निधन पर उन्हीं के गीतों से अश्रुपूर्ण भावभीनी श्रद्धांजलि दी।क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर रविवार को लता जी के चित्र पर माल्यार्पण करके संगीत की जानी -मानी शख्सियत डॉ. रीता शर्मा और मधु वर्मा ने श्रद्धांजलि सभा का प्रारंभ किया। इंद्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि युगों-युगों तक लता जी आवाज जिंदा रहेगी। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि बच्चा- बच्चा भी लता जी के गीतों का दीवाना है। रीता शर्मा ने लता के “ऐ मेरे वतन के लोगों” मार्मिक गीत सुनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी तो मधु वर्मा ने “रहे न रहें हम लता का गीत सुनाकर श्रद्धांजलि दी। प्रसिद्ध गायक अजय चौहान ने ” हम थे जिनके सहारे” सुनाया। गायक नविंद्र ने ” तुम मुझे यूं भुला नहीं पाओगे” प्रस्तुत करके लता जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। डा. अतुल वर्मा ने लता जी का मार्मिक गीत प्रस्तुत किया। लता जी की शव यात्रा अंतिम संस्कार को जा रही थी तो यहां श्रद्धांजलि और शोक सभा हो रही थी। दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा के सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की। निर्भय सक्सेना, विशाल शर्मा, इंद्र देव त्रिवेदी मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।