भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य और पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने डोर टू डोर जनसम्पर्क किया

158aeea6-560d-4c5c-91ca-4cd56260b7f7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास से समर्थको के साथ क्षेत्र के ग्राम बरोरा, भकोरा,बखतपुर, घटियारी,बिरोतिया, खिरियाबाकरपुर, गणु नगला समेत अनेक गांव में जनसंपर्क किया।साथ ही पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य ने विधायक धर्मेन्द्र शाक्य के पक्ष में ग्राम मुबारिकपुर, त्रिलोकपुर,मुग़रीयनगल, भुंडी, आकटुइया कला, दरियानागल,फिरोजाबाद आदि गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार किया। विधायक ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां गिनाई और 2022का विधानसभा चुनाव जिताने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कादरचौक में विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का हित सुरिक्षत है। यहां पर विधायक ने कार्यकर्ताओं से भेंट की और सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से वार्ता की। इस दौरान विधायक ने कहा कि हर वर्ग ख्याल रखते हुए तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की है। सरकार ने उज्जवला गैस योजना के तहत घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह जनसंपर्क आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय कर रही है। ककराला में विधायक का जोरदार स्वागत हुआ इसके बाद उन्होंने डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इसके बाद विधायक धनूपुरा, भोजपुर आदि गाओ पहुंचे। इस मौके पर असरासी पहुंचे। और लोगो ने विधायक को आश्वासन दिया कि 14 तारीख को चुनाव में कड़ी मेहनत कर योगी जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।इस मौके पर भाजपा नेता एडवोकेट कुंवर विकास प्रताप सिंह, ठेकेदार अनिल गुप्ता,आर के शर्मा,राजू मौर्य,अशोक शर्मा,अशवनी गुप्ता, मनीष गुप्ता,नीरज यादव, समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights