बदायूं।गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बसंत पंचमी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर बसंत पंचमी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। आत्मीय परिजनों ने मां सरस्वती का पूजन, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का बोध दिवस उनके आध्यात्मिक जन्मदिवस के रूप में मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ के परिब्राजक सचिन देव, संरक्षक सुरेंद्र नाथ शर्मा और कृष्ण पाल सिंह ने वेदमंत्रोच्चारण कर गायत्री महायज्ञ सपन्न कराया। आत्मीय परिजनों ने मां सरस्वती का पूजन किया। निर्दोष शर्मा सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद कन्याभोज कराया गया।
??????
इस मौके पर रामचंद्र प्रजापति, पंकज रस्तोगी, मृदुलेश, कालीचरन पटेल, सुखपाल शर्मा, ममता, दया शर्मा, रजनी, सुशील गुप्ता, राजेश्वरी, माया सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
बदायूं।बिसौली के कम्पोजिट विद्यालय हर्रायपुर में बसंत पंचमी पर गायत्री महायज्ञ हुआ। प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन किया। बच्चों के विद्यारंभ संस्कार के साथ अन्य संस्कार भी संपन्न हुए। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण का गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कुंवरसेन ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती चित्रा ने यज्ञभगवान और शक्तिकलश का पूजन किया। इस मौके पर उमेश चंद्र, हिमानी वार्ष्णेय, अंजुम बुशरा, आराम सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, प्रधान धर्मपाल, नरेश पाल सिंह, अमित गुप्ता,आदि मौजूद रहे।