बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में बीते दिन एक घर में चोरी करने के प्रयास करते समय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक चोर को पकड़ लिया। जिसके पास से एक तंमचा और दो कारतूस भी बरामद किए है। जिसे आज शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे तलाश वांछित अभियुक्तो के अभियान के तहत क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में एक घर में चोरी करने का प्रयास करते हुए अभियुक्त देवपाल पुत्र बुद्धि सिंह निवासी ग्राम तोतापुर थाना जुनावई जिला सम्भल को ग्रामवासियों की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अन्य साथियों के साथ कई जगह चोरी करने की बात भी कबूली है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए है। अभियुक्त अपराध से जुड़े कई मुकदमें संभल जिले में दर्ज है।