बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह की ओम साईं राम सेवा मंडल समिति के तत्वावधान में यहां बने नव निर्मित मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के पहले आज शुक्रवार को उन्हे नगर भ्रमण कराया गया। जिनका जगह-जगह फूलों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। कल पांच फरवरी को सभी प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा। आज मंदिर में हवन-यज्ञ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराएं गए। उसके बाद मां काली, विष्णु जी, सांई बाबा, राधा-कृष्ण, शनिदेव एवं शिव परिवार, गणेश परिवार की 16 प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया। कल इनकी प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से कराई जाएगी। इस मौके पर आचार्य अंकित उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, सत्येंद्र पाल सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, राजीव पाठक, ओमेंद्र शर्मा, विनोद कुमार, डॉ राजेश कुमार, मनोज कठेरिया, भगवान स्वरूप, मुनीश कश्यप, अमित कुमार, गीता रानी आदि मौजूद रहे। बताते है कि छह फरवरी को यहां भंडारा आयोजित किया जाएगा।