नगर विकास राज्यमंत्री ने डोर टू डोर जनसंपर्क करके जनता से किया संवाद

18b28f8f-a292-46fc-9859-6cafe1fe98be
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। बदायूँ सदर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं व समर्थको के साथ आज शहर के मोहल्ला पक्का बाग, दुर्गा बस्ती, सराय फकीर और साथ ही क्षेत्र के ग्राम मोंगर, बावट, सिलहरी, गुरपुरी विनायक,शिकरापुर,दहेमी और मौजमपुर आदि में घर-घर, बस्ती-बस्ती जनसंपर्क किया।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने जनता से संवाद में बताया पिछली सरकारों में पुरे प्रदेश में प्रतिदिन जातिवाद, भ्रष्टाचार, दंगे, गुंडागर्दी, दलितों और वंचितों का शोषण होता था। लेकिन ज़ब से भाजपा सरकार सत्ता में आयी है गरीब ख़ुश है। डर है तो सिर्फ माफियाओं को, गुंडों को और डिजिटल इंडिया से नाखुश भ्रष्टाचारियों को। गरीब और ईमानदारी से अपना काम करने वाला व्यक्ति किसी से नहीं डर रहा है और गर्व से अपना कार्य कर रहा है। कोरोना जैसी भीषण महामारी के बाद सरकार पूर्ण मजबूती के साथ गरीब लोगों के साथ खड़ी है उनको राशन, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा मिले इस और प्रदेश और देश की सरकार लगातार सार्थक कदम उठा रही है। प्रदेश के सभी विद्यालयों का कायाकल्प करके प्रदेश के बच्चों को पढ़ने के लिए उचित वातावरण प्रदान किया। पुरे प्रदेश में सड़कों, हाइवों का जाल बिछाकर आपकी यात्रा और रोजगार को सुगम बनाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार तत्परता से लगी है। युवाओं को तकनीकी शिक्षा और कौशल सिखाकर उद्यमी बनने के लिए सस्ते लोन उपलब्ध करा रही है।
बहुत जल्द हम बदायूं को सीवर लाइन भी प्रदान करने वाले हैं। अपने कार्यकाल में मैने अपने विधानसभा क्षेत्र  में किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न और गुंडागर्दी नहीं होने दी। साथियों आपके साथ अत्याचार और गुंडागर्दी नहीं हो, आपकी, प्रदेश की और देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत बनी रहे, इसलिए अपनी भाजपा सरकार को पुनः पूर्ण बहुमत के साथ लाइये।
बीते कार्यकाल में कोरोना की वजह से मेरी पूर्ण कोशिशों के बावजूद काफी विकास कार्य रह गए हैं। परन्तु अब 2022 में उत्तर प्रदेश में बदायूं को हर क्षेत्र में आदर्श बनाने के लिए मुझे और आपको साथ रहकर बहुत मेहनत करनी होगी। जनता का विश्वास मुझे प्राप्त है। हम, आप और भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए आगे बढ़े।
परन्तु पुनः यह साथ बना रहे इसलिए सोच ईमानदार काम दमदार फिर एक बार भाजपा सरकार लानी होगी।
अन्य लोगों के पास न कोई सोच है और न कोई स्पष्ट मानसिकता। भाजपा है तो विकास, सम्मान व सुरक्षा है।
इसलिए सम्मानित जनता से अपील है पुनः भाजपा मौका देकर देश व प्रदेश की विकास की रफ़्तार को बढ़ा दें। इस अवसर पर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मेरे साथ उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights