बदायूं। डी पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहसवान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित कर लोगों में जनजागरुकता फैलाई गई।प्रवक्ता रितु सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता मे प्रतिभाग कर मतदाता जागरूकता हेतु कला के रंग बिखेरे प्रवक्ता रितु सिंह ने छात्राओं को इंगित करते हुए कहा कि 14 फरवरी को बदायूं जिले में वोट पड़ने हैं , उसके लिए शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता मे अर्शीन,ज्योति ने स्लोगन में क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कु गंगा व सचेता ने प्रथम, फारेहा ने द्वितीय , शगुफ्ता व निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में वैभव तोमर, दिव्यांश सक्सेना व ज्ञानेंद्र कश्यप रहे। प्राचार्या डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को कहा कि हमारा एक वोट भी कीमती होता है। मतदाता भाग्य विधाता कहा जाता है। डायरेक्टर डॉ एम के सोलंकी ने मतदान के लिए जाग्रत किया। समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।