बदायूं।पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कालेज बदायू में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं से संकल्प-पत्र भरवाए व मतदात 100 प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि अपने घर व आस पास मोहल्लों में रहने वाले नागरिक को मतदान के बारे में जागरूक कर मतदान केन्द्रों तक पहुंचाएं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अमिता आलोक ने छात्राओ से संकल्प-पत्र भरवाए। इस अवसर पर 200 विद्यार्थियों ने संकल्प पत्र भरे। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मे स्वयंसेविकाओ को नुक्कड नाटक तैयार कराया गया तथा छात्राओ को निर्देश दिए गए कि अपतजनंस माध्यम से लोगो को मतदान के लिए जागरूक करे। राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक अध्ययनरत छात्रों को संकल्प पत्र वितरण करते हुए विद्यालय स्टाफ प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला, दातागंज (बदायूं) में मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालय गेट पर स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य की पूर्ति हेतु छात्रों को शपथ दिलाई गई। छात्रों ने स्वयं एवं अपने अभिभावकों से मतदान हेतु संकल्प पत्र भरवा कर विद्यालय में जमा किए।