मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

नगर विकास राज्यमंत्री ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा की नीतियां बताई

February 3, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर विकास राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने आज शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय, लालपुल आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया । मोदी और योगी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ और विकास कार्यों की जानकारी दी।
इसके साथ ही क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग, खरेर, आलमपुर, फुलवा, गोंटिया,रहमा, कुतुबपुर थारा आदि गाँवो में घर- घर, बस्ती- बस्ती जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा जनता योगी और मोदी की जोड़ी की सराहना कर रही है और पुनः योगी को एक मौका और देकर विकास की गति को रफ्तार देना चाहती है।जनता को अवगत कराया ।बिना किसी भेदभाव और जातिवाद के सबका साथ सबका विकास किया था।चाहे गरीबों को आवास हो, शौचालय हों, उज्जवला योजना के तहत गैस हों, किसान सम्मान निधि हों, फ्री राशन हों समाज के प्रत्येक वर्ग को सीधा सीधा लाभ दिया गया। जो भी भर्ती प्रक्रिया हुई पारदर्शी तरिके से हुई। अपराधियों में खौफ है और आम नागरिक ख़ुश है जीवन में आगे बढ़ने के लिए सरकार पूर्ण रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग को अवसर प्रदान कर रही है।
सभी विद्यालयों का कायाकल्प कराकर योग्य अध्यापकों का चयन करके देश के भविष्य को सुरक्षित किया। कोरोना काल में निःशुल्क वेक्सीन उपलब्ध कराकर सभी देशवासियों को कोरोना महामारी से लड़ने में शक्ति प्रदान की। इस प्रकार जनता हमारे लिए और हम जनता के लिए समर्पित हैं। हम उत्तर प्रदेश से जातिवाद और गुंडों माफियाओ को हटाकर सबकी सुरक्षा और विकास के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights