कार्यकर्ता सम्मेलन सपा प्रत्याशी हाजी रईस के चुनाव कार्यालय पर किया गया आयोजित

IMG-20220203-WA0051
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।समाजवादी पार्टी का एक कार्यकर्ता सम्मेलन सपा प्रत्याशी हाजी रईस के चुनाव कार्यालय पर आयोजित किया गया,सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।सम्मेलन में बदायूँ विधानसभा के कई प्रधान व पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों लोग पार्टी में सम्मिलित हुए व सपा प्रत्याशी हाजी रईस को रिकार्ड वोटों से जिताने का संकल्प लिया।इस मौके पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी में बहुत बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं,किसान,छात्र,नौजवान, व्यापारी,दलित,पिछड़े सहित समाज का हर वर्ग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।बदायूँ विधानसभा सहित पूरे जनपद में सभी सपा प्रत्याशी जीतने जा रहे हैं उन्होंने सभी सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि जनपद की सभी छह सीटों को जिताकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना है।इस मौके पर किसान कोंग्रेस के प्रदेश सचिव मराठा गौरव सिंह राठौर,ठा0 यतेंद्र सिंह राठौर,फखरे अहमद शोबि, यासीन गद्दी,मोती राम मौर्य,सुनील यादव,अनिल पाल,रोहित पाल,देवेंद्र प्रधान,वीरेश पाल,सत्यपाल राठौर,रामबीर जाटव,रिंकेश यादव,भूरे,सैफ़ी प्रधान,राजू,धनुष्पाल यादव,रामचन्द्र राजपूत,नत्थू मिश्रा,कमल,अवनीश यादव, नदीम अंसारी,यतेंद्र राठौर,फय्याज प्रधान,नंन्हे लाल पूर्व प्रधान,दीनदयाल वर्मा,प्रेमचन्द,धर्मपाल सिंह लोधी, रामदास सिंह,राजू राजपूत,कुँवर सिंह,आमिर सुल्तानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights