मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से चकोलर–गरर्रुइया संपर्क मार्ग को मिली स्वीकृति, विधिवत शिलान्यास के साथ विकास कार्य की शुरुआत।

October 11, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के ग्राम चकोलर में आज ग्राम चकोलर से गर्रुइया तक बनने वाले संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति माननीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के निरंतर प्रयासों से प्राप्त हुई है। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े इस कच्चे मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक जी कई वर्षों से सड़क निर्माण के लिए प्रयासरत थे। लगातार प्रयासों के बाद धनराशि स्वीकृत हुई और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आज शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार, चकोलर से गर्रुइया मार्ग के निर्माण के लिए 1.05 किलोमीटर लंबाई तथा लगभग 86.11 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व जनता की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। चकोलर–गरर्रुइया संपर्क मार्ग की स्वीकृति इसी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान, युवा और आम नागरिक के जीवन को बेहतर बनाना है। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं और प्रदेश सरकार के सड़क निर्माण संबंधी प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी विकासोन्मुख सोच के अनुरूप बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में भी जनसमस्याओं के समाधान और आवश्यक विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी का कहना है कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। चकोलर से गर्रुइया तक बनने वाला यह संपर्क मार्ग ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक आवागमन का माध्यम बनेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। विकास का संकल्प, जनसेवा का विश्वास और जनता की समस्याओं के समाधान का प्रयास ही हमारी प्राथमिकता है। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए बदायूँ विधानसभा क्षेत्र को बेहतर सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, चेयरमैन पति अरविन्द रावत, मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल राजपूत,प्रेम शंकर वर्मा, अनिल सिंह,अजय सक्सेना,निरंजन पाल,प्रधान राजेंद्र पाल,रूपेंद्र पटेल,जमशेद मियाँ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights