मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी मंडी में धान किसानों की दुर्दशा पर भड़के भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता

October 11, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने उझानी मंडी में धान बेचने आ रहे किसानों की परेशानियों और आए दिन लगने वाले जाम को लेकर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा का जवाब समय आने पर ब्याज सहित दिया जाएगा। उन्होंने गेहूं और बाजरा के समर्थन मूल्य को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के दौर में किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन समर्थन मूल्य में मामूली बढ़ोतरी से उन्हें राहत नहीं मिल रही है।
राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि उझानी मंडी में कई ब्लॉकों के किसान धान बेचने पहुंचते हैं। इसके अलावा कासगंज, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर सहित दूसरे जनपदों के किसान भी यहां धान की बिक्री के लिए आते हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी मंडी में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जाम की समस्या के लिए पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मंडी के आसपास लगने वाले जाम में किसानों के साथ आम राहगीरों को भी घंटों फंसे रहना पड़ता है। मथुरा, एटा, आगरा और अलीगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से मंडी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
समर्थन मूल्य को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता ने गेहूं और बाजरा के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाया कि डीजल, मालभाड़े, रासायनिक खाद और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बीच किसानों को मिलने वाली राहत पर्याप्त क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, ऐसे में समर्थन मूल्य में मामूली बढ़ोतरी किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पर्याप्त नहीं है। राजेश कुमार सक्सेना ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि किसानों के मुद्दों का असर आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं और समर्थन मूल्य के सवाल पर सरकार से जवाब मांगेंगे।
इस दौरान पूर्व फौजी रमेश चंद्र सिंह, ज्ञान शंकर यजुर्वेदी, चंद्र मोहन वर्मा, पूरनलाल पाली, शिवदयाल सागर, चंद्रकेश यादव सहित कई दर्जन लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights