मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

यूपी में सभी स्कूल कॉलेज अब 30 जनवरी तक रहेंगे बंद

January 22, 2022By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर शनिवार को राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की अवधि बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दी है. एक सरकारी बयान के अनुसार इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्कूलों की बंदी 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई है और ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी. सरकार ने पहले राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया था.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
असम सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पुरस्कार वितरण समारोह और स्कूली बच्चों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस संबंध में शुक्रवार को जारी आदेश में मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, सम्मानित अतिथि का भाषण होगा और परेड होगी.

मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने कहा कि, “अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण इत्यादि आयोजित नहीं होंगे. राज्य में महामारी की स्थिति के मद्देनजर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर और उससे पहले के कार्यक्रम नहीं होंगे.” असम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि स्कूली बच्चे मार्च पास्ट या परेड में शामिल नहीं होंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights