बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 5 लोगों की मौत

745073-serum-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पुणे। पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया  की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 5 लोगों की मौत . मेयर का कहना है कि छठी मंजिल से जले हुए शव मिले हैं. शवों की पहचान कर ली गई है. मृतकों के नाम महेंद्र इंगले (पुणे), रामाशंकर हरिजन (उत्तर प्रदेश), बिपिन सरोज (उत्तर प्रदेश), सुशील पांडे (बिहार) और प्रतीक पाश्ते (पुणे) हैं. महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला से बात की है और शुक्रवार 22 जनवरी को घटनास्थल का दौरा करेंगे. 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज सीरम इंस्टिट्यूट जाकर घटनास्थल का जायजा लेंगे. बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करती है.

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, ‘हमें दुर्घटना से जुड़ी कुछ परेशान करने वाली खबरें मिल रही हैं. जांच में पता चला है कि दुर्घटना में कुछ लोगों की जान चली गई है. दिवंगत के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है.

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आग वहां नहीं लगी है जहां कोविड के वैक्सीन बनाए जा रहे थे. जिस बिल्डिंग में आग लगी है वहां बीसीजी के वैक्सीन बन रहे थे. उन्होंने कहा कि आग को काबू कर लिया गया है. इस बारे में और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. 

इससे पहले पुणे के पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने कहा कि हमें 2:45 बजे सीरम इंस्टीट्यूट की एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली. पुलिस और फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया. उन्होंने आगे कहा, ‘इस इमारत में वैक्सीन का प्लांट या भंडारण नहीं किया जा रहा था.’ 

उन्होंने कहा कि आग बुझ जाने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो जाएगी. हम हर पहलू की जांच करेंगे. इस इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights