भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा आज कुमाऊं की काशी बागेश्वर से शुरू

e4fc1ac2-79cb-416d-b423-ed29ccf6e557
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

, बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा आज कुमाऊं की काशी बागेश्वर से शुरू हुवी। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मंत्री विशन चुफाल ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के तैयारियों के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा रथ को आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाने के बाद रवाना किया। रैली के माध्यम से बागेश्वर नगर क्षेत्र से होते हुवे नुमाईश खेत मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकास की लहर आज पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में सबसे ज्यादा है। केंद्र और राज्य की सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने कोरोना काल मे देश दुनिया मे सफल अभियान चलाया। उत्तराखंड ही वह राज्य है जहां शतप्रतिशत वैक्सीन सबसे पहले लगाई गई है। कांग्रेस केवल घोटालों मे ही लगी रही। 7 सालो मे विकास युक्त और भष्टाचार मुक्त शासन केवल मोदी ने ही दिया है। मोदी सरकार ने 20 महिने तक 80 करोड़ लोगों को राशन मुफत देने का काम किया। मोदी सरकार ने गरीबो को शौचालय देने का काम किया। साथ ही पक्के मकान देने का काम भी लगातार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के गढ़ मे रहे रायबरेली अमेठी में भी भाजपा ने ही काम किया है। आयुष्मान कार्ड मिल का पत्थर साबित हुआ है। अभी तक एक करोड़ से अधिक लोगो को आयुष्मान कार्ड से लाभ ले चुके हैं।


विजय संकल्प यात्रा कुमाऊं के सभी जिलों तक जाएगी। बागेश्वर से यह रथ कपकोट से होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ जिले में जाएगा। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का यह रथ प्रतिदिन सौ से 150 किमी चलेगी। इसके तहत गढ़वाल में 2660 और कुमाऊं में 1890 किमी की यात्रा तय की जाएगी तथा जगह—जगह सभाएं, नुक्कड़ सभाएं और रोड शो आदि कार्यक्रम होंगे। राज्य के 70 विधानसभाओं में पहले ही एलइडी भेजी गई हैं, जिसमें सरकार का लेखा-जोखा है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड में एक लाख करोड़ की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। सरकार द्वारा महिला, पुरुष, किसानों के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केदारनाथ का पुर्ननिर्माण, बड़ी परियोजनाएं, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, घस्यारी योजना, कर्णप्रयाग तक रेल लाइन, चारधाम की सड़कें, बागेश्वर-टनकपुर रेलमार्ग की सर्वे और डीपीआर समेत तमाम विकास कार्य राज्य में हुए हैं। उत्तराखंड में चार नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। यह कांग्रेस के समय नहीं हो सका था।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता को सम्बोधित करते हुवे कहा कि विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार व बागेश्वर से शुरू हो रही है। आज जनता की भारी भीड़ बता रही है कि बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। घोषणाए जितनी भी की है सब पूरी करने का काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर से विकास कार्यो को किया जा रहा है। देश और उत्तराखंड विकास की और अग्रसर हो रहा है।


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights