बर्ड फ्लू के चलते चिकन के रेट्स 45 रुपये किलो पहुंचा भाव

48227-chicken-market-reuters-new
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली।जिस मंडी में तिल रखने तक की जगह नहीं होती थी वहां नाम मात्र के ग्राहक नज़र आ रहे हैं. बता दें लगातार चिकन के रेट गिर रहे हैं. हालांकि बैन हटने के बाद चिकन के रेट 90 रुपये किलो तक पर पहुंच गए थे, लेकिन अब चिकन की एक वैराइटी 45 रुपये किलो पर आ गई है. वहीं चिकन लॉलीपॉप, टंगड़ी और फ्रेश चिकन के रेट भी ग्राहक न होने की वजह से गिर रहे हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

गौरतलब है कि देशभर में फैल रहे बर्ड फ्लू (Bird Flu) के चलते गाज़ीपुर मंडी को दिल्ली सरकार ने बंद करा दिया था, जिसके बाद अब डॉक्टर का सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही मुर्गों को गाज़ीपुर मंडी में एंट्री मिल रही है.

गाज़ीपुर मंडी में रचना पोल्ट्री के नाम से चिकन का होलसेल कारोबार करने वाले जमील बताते हैं, ‘जिस दिन चिकन की बिक्री से बैन हटा था उसके अगले दिन शुक्रवार को मंडी खुलते ही चिकन के सबसे ऊंचे रेट 90 रुपये किलो 1250 ग्राम वजन वाले चिकन के गए थे. वहीं 1400 ग्राम वजन का चिकन 85 रुपये, 1700 ग्राम का 76 और 2.5 किलो वजन का चिकन 75 रुपये किलो के भाव से बिका था. दूसरी ओर 900 ग्राम वजन तक के चिकन के रेट 65 रुपये किलो तय हुए थे. बिना किसी बदलाव के दूसरे दिन यानि शनिवार को भी यही रेट लागू रहे थे.’

रविवार को 75 रुपये पर आ गया 90 वाला चिकन

जमील ने बताया, ‘रविवार को जब गाज़ीपुर मंडी में चिकन के रेट खुले तो 1250 ग्राम वजन वाला चिकन 90 रुपये के भाव बिक रहा था जोकि गिर कर 75 रुपये किलो पर आ गया था, लेकिन आज यही चिकन 65 रुपये के रेट से बिक रहा है. वहीं 900 ग्राम वजन वाला चिकन जो 65 रुपये बिक रहा था वो रविवार को 50 रुपये के भाव पर आ गया और आज यानि सोमवार को उसके रेट 45 रुपये किलो तय हुए हैं.’

यह रेट बिक रहे हैं चिकन टंगडी और लॉलीपॉप

जमील बताते हैं कि अगर आप चिकन के अलग-अलग हिस्से खरीदना चाहते हैं तो आज मंडी में चिकन टंगड़ी नंबर 11 एक किलो 190 रुपये से 150 पर गई है. 10 नंबर वाली टंगड़ी 180 से 130 और 8 नंबर वाली 170 रुपये के भाव से नीचे गिरकर आज 100 रुपये बिक रही है. वहीं चिकन लॉलीपॉप 200 रुपये किलो से गिरकर 170 रुपये बिक रहा है. अगर आप फ्रेश कटा हुआ चिकन लेना चाहते हैं तो वो अब 150 रुपये किलो से 100 रुपये पर आ गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights