अजीबोगरीब गांव महीनों तक सोते हैं इस गांव के लोग, नहीं होता नींद आने का अहसास

c2e470c949cb1cfcf3d8f0565b125694
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। आज भी अगर कोई ज्यादा सोता है तो उसे कुंभकरण का दर्जा दे दिया जाता है. दुनिया में एक गांव है, जहां के लोग भी कुंभकर्ण की तरह सोते हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एक ऐसा गांव है, जहां के लोग कई महीनों तक लगातार सोते रहते हैं. हमारी बात सुनकर आप शायद हैरान रह गए होंगे, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है. इस अजीबोगरीब गांव का नाम कलांची है. जानिए इस गांव से जुड़ी एक बेहद अजीब बात.

कजाकिस्तान के कलाची गांव  में लोग कई महीनों तक सोते रह जाते हैं. इस वजह से इस गांव को स्लीपी हॉलो भी कहा जाता है. यहां के लोगों को अक्सर सोते हुए ही देखा जाता है. इसी वजह से इन लोगों पर कई शोध भी किए जा चुके हैं.

इस गांव के लोगों के ज्यादा सोने को लेकर बताया जाता है कि यहां पर यूरेनियम की काफी जहरीली गैस निकलती है, जिसके कारण यहां के लोग सोते रहते हैं. यूरेनियम की जहरीली गैस की वजह से इस गांव का पानी भी काफी दूषित हो गया है. वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में पाया कि यहां के पानी में कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस है, जिसकी वजह से यहां के लोग महीनों तक सोते रहते हैं.

कजाकिस्तान  के कलाची गांव में लगभग 600 लोग रहते हैं. सोने के बाद इन लोगों को कुछ भी याद नहीं रहता है . इस गांव के ज्यादातर लोगों को इस बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. दूसरे लोगों के बताने पर ही इन लोगों को बातें याद आती हैं.

इस गांव के लोगों की एक और बात सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां के लोग कभी भी और कहीं भी नींद लेने लगते हैं. नींद की अजीबोगरीब बीमारी से ग्रस्त यहां के लोग चलते, खाते, नहाते किसी भी वक्त सो जाते हैं. इस अजीबोगरीब गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें नींद आने का पता ही नहीं चलता है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights