बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षामित्र और अनुदेशकों को समय से मिलेगा मानदेय- योगी आदित्यनाथ

632015-yogi
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। अब बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी या सेवाप्रदाता कर्मियों के वेतन का भुगतान समय से किया जाएगा. इसके लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश भी जारी कर दिया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राज्य स्तर से मानदेय का बजट समय से भेजने के बाद भी जिलों में दो-दो महीनों तक मानदेय कर्मचारियों को नहीं मिल पाता था. जिसको लेकर कई बार नाराजगी भी जाहिर की जा चुकी है. लेकिन अब इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी या सेवाप्रदाता को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्हें समय से उनका वेतन मिल जाएगा.

जिसके लिए हर महीने की एक से तीन तारीख तक खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक से उपस्थिति प्राप्त कर शिक्षामित्र और अनुदेशक का मानदेय बिल गूगल शीट पर तैयार करेंगे और इसे आधिकारिक रूप से चार से पांच तारीख के बीच परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे.

इसके बाद जिला समन्वयक भेजे गए बिल का परीक्षण कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक वित्त व लेखाधिकारी के सामने महीने की पांच तारीख को रखेंगे और बिल को पीएफएमएस पोर्टल पर अपलोड कर बैंक में हस्तांरण के लिए सात से 10 तारीख तक भेजा दिया जाएगा.
वहीं आदेश जारी होने पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि शिक्षामित्रों की मानदेय की समस्या का हल सरकार ने कर दिया है. हमें उम्मीद है कि सरकार हमारी अन्य समस्याओं का समाधान भी इसी तरह करेगी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights