मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( प्रा संवर्ग) ब्लॉक इकाई म्याऊं का हुआ विस्तार

November 29, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग), जनपद बदायूँ के विकास क्षेत्र म्याऊँ की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार कैंप कार्यालय बदायूं पर किया गया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती एवं शिक्षक हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला संयोजक श्री दुष्यंत रघुवंशी जी एवं जिला सहसंयोजक श्री प्रदीप गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक जगत के अध्यक्ष श्री आदेश कुमार जी तथा निर्वाचन अधिकारी के रूप में उझानी के महामंत्री श्री प्रशांत कुमार जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विस्तारित कार्यकारिणी में सुधीर सिंह यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, सुखवेन्द्र सिंह को ब्लॉक महामंत्री, मुनीश कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, राजेश राठौर एवं अवधेश कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह चंदेल को ब्लॉक संयुक्त मंत्री, राहुल कृष्ण गुप्ता को ब्लॉक संगठन मंत्री, गजेन्द्र सिंह को प्रचार मंत्री तथा सचिन सिंह को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी प्रशांत कुमार द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी द्वारा किया गया एवं नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं । संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक आदेश कुमार कुमार की देख रेख में सम्पन्न हुई।अंत में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। और अंगवस्त्र के माध्यम से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की , जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम अपने ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षक एकता, संगठन की मजबूती एवं शिक्षक हितों के संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
कार्यक्रम में समस्त सदस्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन विपिन कुमार ने किया

जय शिक्षक! जय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ!

साभार
अंकुर कुमार
जिला मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights