मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
देश

परिसीमन के बाद बदलेगा देश का सियासी नक्शा, लोकसभा सीटें 543 से बढ़कर होंगी 816!

November 29, 2026By admin0 comments
👁 7.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। देश की राजनीति में परिसीमन को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को परिसीमन के बाद देश का प्रस्तावित चुनावी नक्शा पेश किया। इसमें लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 816 करने का प्रस्ताव सामने आया है। केंद्रीय मंत्री की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस मैप में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रस्तावित लोकसभा सीटों का ब्योरा दिया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य बना रहेगा। यहां वर्तमान 80 सीटों की संख्या बढ़कर 120 हो जाएगी। यानी प्रदेश में 40 सीटों का इजाफा प्रस्तावित है। महाराष्ट्र में 48 से बढ़कर 72, पश्चिम बंगाल में 42 से 63 और बिहार में 40 से बढ़कर 60 सीटें हो सकती हैं।

दिल्ली की सीटें 7 से बढ़कर 11 होंगी

प्रस्तावित चुनावी नक्शे के अनुसार मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटें 29 से बढ़कर 43, राजस्थान में 25 से 38, गुजरात में 26 से 39, कर्नाटक में 28 से 42 और तमिलनाडु में 39 से बढ़कर 59 हो सकती हैं। वहीं दिल्ली में मौजूदा सात सीटों के स्थान पर 11 सीटें प्रस्तावित की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में पांच से बढ़कर सात सीटें हो सकती हैं।

उत्तराखंड में आठ और हरियाणा में 15 सीटें प्रस्तावित

प्रस्तावित मैप में उत्तराखंड की लोकसभा सीटें पांच से बढ़ाकर आठ तथा हरियाणा की 10 से बढ़ाकर 15 करने का खाका दिखाया गया है। इसी तरह पंजाब में 13 से 20, झारखंड में 14 से 21, छत्तीसगढ़ में 11 से 16 और ओडिशा में 21 से 31 सीटें प्रस्तावित हैं।

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र, पेश होंगे तीन विधेयक

परिसीमन की इस कवायद के बीच केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया है, जो तीन दिसंबर तक प्रस्तावित है। सरकार इस दौरान संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, परिसीमन (द्वितीय) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इन विधेयकों का उद्देश्य महिला आरक्षण को प्रभावी बनाने के साथ लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों का पुनर्निर्धारण करना है।

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर सियासी टकराव

सरकार का कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने का रास्ता तैयार होगा। वहीं विपक्षी दलों ने परिसीमन को महिला आरक्षण से जोड़ने तथा लोकसभा सीटों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि सीटों के पुनर्वितरण से राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संतुलन प्रभावित हो सकता है।

फिलहाल अर्जुन राम मेघवाल की ओर से साझा किया गया नक्शा प्रस्तावित परिसीमन का खाका है, अंतिम चुनावी व्यवस्था नहीं। विधेयकों के संसद में पारित होने और निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नई सीटों और निर्वाचन क्षेत्रों की स्थिति स्पष्ट होगी।

प्रमुख आंकड़े एक नजर में

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशवर्तमान सीटेंप्रस्तावित सीटें
उत्तर प्रदेश80120
महाराष्ट्र4872
बिहार4060
पश्चिम बंगाल4263
मध्य प्रदेश2943
राजस्थान2538
हरियाणा1015
उत्तराखंड58
दिल्ली711
जम्मू-कश्मीर57
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights