बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा की ओर से शनिवार को रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को वस्त्रों का वितरण किया गया। संगठन की महिला कार्यकर्ताओं ने ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए यह सेवा कार्य किया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके। कार्यक्रम में राष्ट्र जागरण युवा संगठन महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। संगठन की ओर से कहा गया कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक दायित्व है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम, जिला उपाध्यक्ष सुमन भाटिया, मण्डल महासचिव सरिता सक्सेना, किरण तिवारी, मनीषा गोयल, सुजाता शर्मा, नूपुर शर्मा, संजू भाटिया, अमित शर्मा, संजू भैया, गिरीश कपूर, आयुष गुप्ता आदि मौजूद रहे।