मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

‘पैदल चलो, पीडीए जगाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । मीरगंज में समाजवादी पार्टी की श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जनचेतना पीडीए पदयात्रा गुरुवार को मीरगंज विधानसभा क्षेत्र में ‘पैदल चलो, पीडीए जगाओ’ के नारों के साथ निकाली गई। यात्रा में महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा गया।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। जनता की गाढ़ी कमाई से बनने वाले पुल टूट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने निष्पक्ष पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि पीडीए सामाजिक न्याय, सम्मान और भागीदारी की लड़ाई है। यात्रा मीरगंज विधानसभा कार्यालय से शुरू होकर चौरई, बलुपुरा, हल्दी खुर्द, दियशास और परोरा पहुंची, जहां जावेद गद्दी के यहां समापन हुआ।
इस दौरान आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबू सिंह गंगवार सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
22 नवंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाली यात्रा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव और सिंटू पाठक ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights