मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी- अकेली महिला को देखकर घर पर चढ़ आए पड़ोसी — पति को नाम से गालियां, जान से मारने की धमकी, CCTV में कैद हुई घटना।

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी (बदायूं) कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवारा में एक महिला के घर में अकेली होने का फायदा उठाकर पड़ोसियों ने घर पर चढ़कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पड़ोस की महिला आए दिन उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करती है। घटना के दिन घर के पुरुष काम पर गए हुए थे, इसी दौरान आरोपी घर पर चढ़ आए और पति को नाम लेकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए फौजदारी ऐलानियां करने लगे। पूरी घटना का CCTV वीडियो महिला के पास सुरक्षित है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ग्राम अहिरवारा, कोतवाली उझानी निवासी सुमन पत्नी सुरेन्द्र ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उझानी को दी तहरीर में बताया कि गांव की ही दागश्री पत्नी हरसुख जो कि झगड़ालू प्रवृत्ति की महिला है, आए दिन रंजिशन उसके दरवाजे पर गाली-गलौज करती है।

तहरीर के अनुसार, 24 नवंबर को सायं करीब 8 बजे जब वह घर पर सास बहू अकेली थी और घर के पुरुष बाहर काम पर गए हुए थे, तभी आरोपी संपति हरसुख पुत्र वृजभूषण के साथ मिलकर उसके घर पर चढ़ आए।

आरोप है कि आरोपियों ने उसके पति को नाम से ललकारते हुए गंदी-गंदी गालियां दीं और उसके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए आमादा झगड़ा फौजदारी ऐलानियां दीं।

पीड़िता ने बताया कि उक्त घटना का CCTV वीडियो उसके पास सुरक्षित है। उसने पुलिस से रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच उप निरीक्षक राकेश कुमार को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights