मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी- बुजुर्ग की जमीन बेचकर खा गए 5 लाख! गांव के दो भाइयों ने ही की अमानत में खयानत, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा।

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी (बदायूं) ।भरोसे को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीन बेचकर आए 5 लाख 5 हजार रुपये गांव के ही दो सगे भाइयों को बैंक में जमा करने के लिए दिए, तो दोनों ने रुपया हड़प लिया। एक ने 95 हजार की भैंस खरीद ली, तो दूसरे ने 4 लाख 10 हजार अपने खाते में जमा कर लिए। बुजुर्ग जब रुपया मांगने गया, तो उसे मां-बहिन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। थाने से लेकर एसएसपी तक सुनवाई नहीं हुई, तो बुजुर्ग कोर्ट पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर थाना उझानी में मुकदमा दर्ज हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ग्राम कोटरा सारंगपुर, थाना उझानी निवासी कल्याण सिंह (74 वर्ष) पुत्र पहलवान सिंह ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बदायूं में प्रकीर्ण वाद दायर किया था।

तहरीर के अनुसार, प्रार्थी 74 वर्षीय निःसंतान बुजुर्ग हैं। उनके अन्य भाई बाहर रहकर मेहनत करके जीवन यापन करते हैं। प्रार्थी पंजाब नेशनल बैंक शाखा-कछला में खाताधारक है। उसी खाते में किसान सम्मान निधि व वृद्धावस्था पेंशन आती है।

खेती करने में असमर्थ होने के कारण प्रार्थी ने जून-2025 में अपनी 02 बीघा 02 बिस्वा कृषियोग्य भूमि गांव की मीरा देवी पत्नी धर्मेन्द्र सिंह व निशा देवी पत्नी सर्वेन्द्र कुमार को कुल 05 लाख 05 हजार रुपये में बेची थी।

आरोप है कि उक्त क्रेताओं व गांव के कई अन्य व्यक्तियों के सामने प्रार्थी ने उक्त संपूर्ण 505000 रुपये गांव के ही दो सगे भाई रामू व आदेश पुत्रगण राजेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू को यह कहते हुए दिए कि तुम कछला जाकर मेरे उक्त खाते में यह रुपया जमा कर देना।

मगर उक्त दोनों ने रुपया प्रार्थी के खाते में जमा न कर, उससे 95000 रुपये की एक भैंस खरीद ली और 4,10,000 रुपये रामू ने अपने खाते में जमा कर लिए।

जानकारी होने पर जब प्रार्थी ने दोनों से रुपया वापस मांगा, तो वह टाल-मटोल करते रहे। इसको लेकर गांव में कई बार पंचायतें हुईं, किन्तु परिणाम शून्य रहा।

प्रार्थी का आरोप है कि उक्त दोनों अभियुक्तों ने आपराधिक षडयंत्र बनाकर अमानत में खयानत की है। पंचायत में रुपया वापस मांगने पर उक्त दोनों ने प्रार्थी को मां-बहिन की गंदी गालियां दीं और रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

प्रार्थी रिपोर्ट लिखाने थाने गया तो पुलिस ने यह कहकर वापस भेज दिया कि तुम घर जाओ, हम जांच कर कार्रवाई कर देंगे। रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एसएसपी-बदायूं से स्वयं भेंटकर और डाक से की गई फरियाद पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद प्रार्थी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाना उझानी में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अविनाश पुंढीर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में साक्ष्य संकलन व रुपये की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights