मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ के लॉर्ड कृष्णा स्कूल में अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अलापुर रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों एक्वा, इग्निस, टेरा और वेंटस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गईं। पीजी, नर्सरी और केजी के बच्चों ने फल एवं सब्जियों पर आधारित शो एंड टेल प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों ने कहानी अभिनय के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति और अभिनय क्षमता दिखाई। वहीं, कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों ने पंचतंत्र एवं जातक कथाओं पर आधारित कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ एवं ग्यारह के विद्यार्थियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी जानकारी, त्वरित निर्णय क्षमता और बौद्धिक कौशल का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में कहानी अभिनय में अमृता ने प्रथम और रेहान सैयद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में जीवा कौशिक प्रथम तथा अक्षांश राघव द्वितीय रहे। सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी की श्रेणी ए में सोना संत एवं आन्या यादव की टीम ने प्रथम और वर्षित प्रताप एवं शिवालिका की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रेणी बी में आरोही गुप्ता एवं हृदयांश की टीम प्रथम तथा दर्श मिश्रा एवं तनु सिंह की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के साथ उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने में सहायक होती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी सहित समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights