गांवों में 7,360 जलसखियां कर रहीं पेयजल की शुद्धता की जांच
November 28, 2026By admin0 comments
👁6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
WhatsAppImage2026-08-15at31412PM
WhatsAppImage2026-02-15at42246PM
WhatsAppImage2025-01-28at185417
WhatsAppImage2026-04-18at13010PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM
WhatsAppImage2024-01-16at121909
WhatsAppImage2025-04-15at90710PM
WhatsAppImage2023-06-02at74514PM1
IMG-20240118-WA0003
WhatsAppImage2023-01-27at82310PM
Screenshot286
WhatsAppImage2023-01-23at31821PM1
Screenshot500
WhatsAppImage2023-05-04at112513AM
WhatsAppImage2023-01-04at122336PM
WhatsAppImage2024-02-05at181335
Screenshot247
WhatsAppImage2023-01-29at22819PM
WhatsApp-Image-2022-10-26-at-44911-PM-1024x569
imgonline-com-ua-resize-WIwUWE3jYK6r
CoolerImporiumPDF1pdf
WhatsAppImage2026-03-25at13839PM
alphabetschool
बदायूँ: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही उसकी गुणवत्ता की निगरानी में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के 1,472 गांवों में प्रशिक्षित 7,360 जलसखियां फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल की शुद्धता की जांच कर रही हैं। इससे गांवों में पेयजल गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का विस्तार होने के साथ ही जल गुणवत्ता की निगरानी की व्यवस्था भी मजबूत हुई है। जनपद के 15 विकासखंडों के 1,472 गांवों में जलसखियों द्वारा समय-समय पर पानी के नमूनों की जांच की जाती है। अप्रैल 2026 से नवम्बर 2026 तक जलसखियों ने एफटीके किट के माध्यम से कुल 36,340 जल नमूनों की जांच की। विभागीय जानकारी के अनुसार जांच में सभी नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए। जलसखियों द्वारा पानी में आयरन, पीएच, क्लोरीन, कठोरता, क्लोराइड एवं फ्लोराइड की जांच की जाती है। प्रत्येक राजस्व ग्राम में पांच महिलाओं पर एक जांच किट उपलब्ध कराई जाती है। जलसखियों को इस कार्य के लिए प्रशिक्षण के साथ अनुदान भी दिया जाता है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का अवसर मिल रहा है। जलसखियां पेयजल की जांच करने के साथ ही ग्रामीणों को पानी की बर्बादी रोकने तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) इं. अमित कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जनपद के 1,472 गांवों में 7,360 जलसखियों को प्रशिक्षित किया गया है। इनके माध्यम से एफटीके किट द्वारा नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है, ताकि ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।