मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बकाया मानदेय समेत विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का विकास भवन में प्रदर्शन, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

November 27, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप के नेतृत्व में शुक्रवार को बरेली विकास भवन में करीब 700 ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन को विभिन्न कर्मचारी संगठनों का भी समर्थन मिला। एपीओ संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सक्सेना, टीए संघ के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष संजय तथा लेखा सहायक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज ढल ने ग्राम रोजगार सेवक संघ को लिखित समर्थन दिया और आंदोलन में शामिल होकर एकजुटता प्रदर्शित की।
प्रदर्शन के उपरांत जिलाध्यक्ष गंगादीन कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 3 दिसंबर को बरेली सहित प्रदेशभर के ग्राम रोजगार सेवक लखनऊ पहुंचकर विधानसभा का घेराव करेंगे।
इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक संघ के महामंत्री आरके गंगवार, जिला प्रभारी सतीश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ओमाधार यादव सहित ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश गंगवार, दिग्विजय सिंह, ओमकार सिंह, पप्पू खान, पोथीराम मौर्य, नरेंद्र गंगवार, नंदलाल, महेंद्र राजपूत, रामनिवास दिवाकर सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights