मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2027: महिलाओं का भाजपा पर भरोसा, पुरुषों में सपा आगे; सर्वे में सामने आया वोटिंग का नया रुझान

November 27, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की राजनीति में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। महिला मतदाताओं का रुझान भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की ओर अधिक दिखाई दे रहा है, जबकि पुरुष मतदाताओं में समाजवादी पार्टी आगे है। गैर-यादव ओबीसी मतदाताओं के बीच भी एनडीए को बड़ी बढ़त मिलने का दावा नए ओपिनियन पोल में किया गया है। सर्वे के आंकड़े प्रदेश की चुनावी राजनीति में जातीय समीकरणों के साथ महिला और पुरुष मतदाताओं की अलग-अलग पसंद को उजागर कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

SCORE इंटेलिजेंस के 25 नवंबर को जारी ओपिनियन पोल के अनुसार, महिला मतदाताओं में भाजपा और उसके सहयोगी दलों यानी एनडीए को 46.18 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान है, जबकि समाजवादी पार्टी को 31.51 प्रतिशत महिलाएं वोट दे सकती हैं। कांग्रेस को 7.26 प्रतिशत और बसपा को 12.33 प्रतिशत महिला मतदाताओं का समर्थन मिलने का अनुमान जताया गया है। इस प्रकार महिला वोटरों के बीच भाजपा गठबंधन सपा से करीब 14.67 प्रतिशत अंक आगे दिखाई दे रहा है।

वहीं पुरुष मतदाताओं के रुझान में तस्वीर उलट नजर आ रही है। सर्वे के मुताबिक, पुरुषों में समाजवादी पार्टी को 41.94 प्रतिशत समर्थन मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों को 35.11 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस को 8.04 प्रतिशत तथा बसपा को 10.65 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं का समर्थन मिलने का अनुमान है। इससे साफ है कि पुरुष मतदाताओं के बीच सपा की बढ़त है, जबकि महिलाओं में भाजपा मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

गैर-यादव ओबीसी में भाजपा गठबंधन को 55.26 प्रतिशत समर्थन

सर्वे में गैर-यादव ओबीसी मतदाताओं का रुझान भी भाजपा के पक्ष में बताया गया है। इस वर्ग में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 55.26 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि समाजवादी पार्टी को 29.30 प्रतिशत समर्थन मिलने की संभावना जताई गई है। बसपा को 7.23 प्रतिशत और कांग्रेस को 6.09 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। गैर-यादव ओबीसी मतदाता यूपी की चुनावी राजनीति में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए इस वर्ग में एनडीए की बढ़त को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीटों के अनुमान में भी कांटे की टक्कर

सर्वे के विधानसभा सीटों के अनुमानों में भाजपा को अकेले 177 से 215 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि समाजवादी पार्टी 160 से 202 सीटों के बीच रह सकती है। राष्ट्रीय लोकदल को 10, अपना दल (एस) को पांच, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को तीन से पांच और निषाद पार्टी को एक से तीन सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को दो तथा बसपा को एक सीट मिलने का अनुमान दर्शाया गया है। हालांकि 42 सीटों पर मुकाबला इतना करीबी बताया गया है कि फिलहाल किसी दल को स्पष्ट बढ़त नहीं दी गई ह।

सपा-कांग्रेस गठबंधन हुआ तो बदल सकता है समीकरण

सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीटों के बंटवारे पर खींचतान की चर्चाएं भी चुनावी माहौल को प्रभावित कर रही हैं। कांग्रेस की अधिक सीटों की मांग और सपा की अपनी रणनीति के बीच सहमति बनना विपक्षी गठबंधन के लिए अहम माना जा रहा है। सर्वे के मुताबिक, यदि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो दोनों के संयुक्त सीट अनुमान 174 से 219 तक पहुंच सकते हैं, जबकि एनडीए को 181 से 226 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इस स्थिति में भी मुकाबला बेहद करीबी रहने का अनुमान है।

योगी मुख्यमंत्री की पसंद में आगे, अखिलेश भी मजबूत

सर्वे में मुख्यमंत्री पद की पसंद को लेकर भी आंकड़े सामने आए हैं। योगी आदित्यनाथ को 35.3 प्रतिशत लोगों ने अगला मुख्यमंत्री देखना पसंद किया, जबकि अखिलेश यादव को 26.5 प्रतिशत लोगों की पसंद बताया गया। मायावती को 8.6 प्रतिशत समर्थन मिला, जबकि 22.7 प्रतिशत मतदाता अभी मुख्यमंत्री पद की पसंद को लेकर अनिर्णीत हैं। नेताओं के व्यक्तिगत संतुष्टि स्कोर में योगी आदित्यनाथ को 69.6 और अखिलेश यादव को 68.3 अंक मिले हैं।

91 हजार से अधिक मतदाताओं पर आधारित सर्वे

SCORE के अनुसार, सर्वे में प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के 91,429 मतदाताओं से राय ली गई। सर्वे की अवधि 16 सितंबर से 20 नवंबर 2026 बताई गई है और इसके निष्कर्ष 25 नवंबर को जारी किए गए। सर्वे एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े वर्तमान राजनीतिक रुझान को दर्शाते हैं, चुनाव के अंतिम परिणाम की भविष्यवाणी नहीं हैं। आगामी महीनों में गठबंधन, प्रत्याशियों, स्थानीय मुद्दों और चुनावी घोषणाओं के साथ मतदाताओं का रुझान बदल सकता है।

राजनीतिक संकेत: इस सर्वे से फिलहाल यह तस्वीर उभरती है कि महिला मतदाता भाजपा के लिए मजबूत आधार बन सकती हैं, जबकि पुरुषों में सपा की पकड़ बेहतर नजर आ रही है। गैर-यादव ओबीसी वर्ग में एनडीए की बढ़त और 42 सीटों पर अनिश्चित मुकाबला 2027 के चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है। चुनाव से पहले आने वाले सर्वे और गठबंधन की अंतिम तस्वीर ही बताएगी कि यह रुझान किस दल के पक्ष में निर्णायक रूप से बदलता है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights