मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिनदहाड़े किसान पर बांके से जानलेवा हमला, खेत में लहूलुहान मिला

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कल्याणपुर जीवन सहाय में गुरुवार दोपहर एक किसान पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल होकर पड़ोसी के खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे आनन-फानन में सीएचसी नवाबगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी नत्थूलाल यादव का 30 वर्षीय पुत्र रविंदर यादव गुरुवार दोपहर बाइक से पशुओं के चारे के लिए पुआल लेने खेत पर गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर उसका भाई अमित यादव ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर पड़ोसी के खेत में लहूलुहान हालत में पड़े रविंदर पर पड़ी। भाई को इस हालत में देखकर अमित के होश उड़ गए। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजन घायल रविंदर को लेकर सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि रविंदर के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights