मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 26 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
सड़क पर रफ्तार नहीं, समझदारी चाहिए… देवनागरी कॉलेज में बच्चों ने सीखे जिंदगी बचाने वाले नियम।बूथों को मजबूत बनाने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता से जुटें :- धर्मपाल सिंहपूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली में किया 2027 चुनाव का शंखनाद, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के दो प्रत्याशियों की घोषणासौरभ शुक्ला बने भारतीय किसान यूनियन किसान के जिला महासचिवबाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास कर रही प्रदेश सरकार : महेश गुप्ताजीलाॅट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया संविधान दिवस,संविधान क्विज, पोस्टर निर्माण, भाषण और कविता पाठ के जरिए विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए संवैधानिक मूल्यों के विचार
Uttar Pradesh

संविधान दिवस पर 1.72 लाख विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

November 26, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ विवेक संगल की अध्यक्षता में संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘एक स्वर एक संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा बड़े स्तर पर सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का हिंदी भाषा में वाचन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल के लगभग 612 छात्र-छात्राओं सहित जनपद के अन्य विद्यालयों के लगभग 1,71,930 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस प्रकार जनपद के कुल 1,72,542 विद्यार्थियों ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आंचल राना धवन ने छात्र-छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम-1987, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना के महत्व एवं उसमें निहित मूल्यों पर भी प्रकाश डाला तथा उपस्थित विद्यार्थियों के साथ प्रस्तावना का वाचन किया।
इसी क्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक संगल ने प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी कराई गई।
इस अवसर पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रिंकू, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पीए) एक्ट राजवीर सिंह, षष्ठम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट ऋषि कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद तौसीफ रजा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय नवेद मुजफ्फर, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायाधीश अंकित रस्तोगी, अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) न्यायालय संख्या-1 भारती तायल तथा जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, पराविधिक स्वयंसेवक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ राष्ट्रगान के गायन से हुआ। इसके अतिरिक्त दीवानी न्यायालय परिसर बदायूँ में भी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों, न्यायिक कर्मचारियों एवं पराविधिक स्वयंसेवकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights