मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
यूपी में आयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी सख्त जांच, योगी सरकार का बड़ा फैसलाबीएल वर्मा की यूपी की राजनीति में होगी वापसी! संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार, शाह के भरोसेमंद नेताओं की टीम में हो सकते हैं शामिलमिशन-2027: यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, कोर कमेटी की बैठक में बनी चुनावी रणनीतिपूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने निजी खर्चे से हेलिकॉप्टर से कराई श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, 2021 में भी बरसाए थे फूलककोड़ा मेले में एनएसएस ने निकाली नशा मुक्त युवा जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथमां गंगा की रक्षा एवं सेवा की शुरुआत अपने ही घर से करनी होगी आतंकवाद, जातिवाद, प्रदूषण, क्षेत्रवाद राष्ट्र के लिए बाधक
Uttar Pradesh

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने निजी खर्चे से हेलिकॉप्टर से कराई श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, 2021 में भी बरसाए थे फूल

November 24, 2026By admin0 comments
👁 8.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के उद्घाटन समारोह में इस बार हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र रही। पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने अपने निजी खर्चे से नोएडा से हेलिकॉप्टर किराए पर लेकर ककोड़ा मेले में पहुंचकर श्रद्धालुओं पर आसमान से फूल बरसवाए। हेलिकॉप्टर में उनके साथ पत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, बेटे शौर्य यादव, ताई और पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य भी मौजूद रहीं।जिला पंचायत रुहेलखंड के इस प्रसिद्ध मिनी कुंभ मेले का प्रतिवर्ष आयोजन करती है। सोमवार को मेले का विधिवत उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर किया। वह अपने परिवार के साथ कार से मेला स्थल पर पहुंचे थे। उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा उपाध्यक्ष शारदेन्दु पाठक समेत तमाम भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव द्वारा हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले वर्ष 2021 में भी उन्होंने अपने निजी खर्चे से मेला ककोड़ा में हेलिकॉप्टर मंगवाकर श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कराई थी। इस बार भी उद्घाटन के बाद हेलिकॉप्टर ने मेला क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरी और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। आसमान से होती पुष्पवर्षा को देखने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।खास बात यह भी रही कि पुष्पवर्षा के बाद जितेंद्र यादव ने हेलिकॉप्टर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं को भी हवाई सैर कराई। एक ओर गंगा तट पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा था तो दूसरी ओर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा और जनप्रतिनिधियों की हवाई यात्रा मेले के उद्घाटन समारोह की चर्चाओं में शामिल रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights