मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
यूपी में आयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी सख्त जांच, योगी सरकार का बड़ा फैसलाबीएल वर्मा की यूपी की राजनीति में होगी वापसी! संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार, शाह के भरोसेमंद नेताओं की टीम में हो सकते हैं शामिलमिशन-2027: यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार, कोर कमेटी की बैठक में बनी चुनावी रणनीतिपूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने निजी खर्चे से हेलिकॉप्टर से कराई श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा, 2021 में भी बरसाए थे फूलककोड़ा मेले में एनएसएस ने निकाली नशा मुक्त युवा जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथमां गंगा की रक्षा एवं सेवा की शुरुआत अपने ही घर से करनी होगी आतंकवाद, जातिवाद, प्रदूषण, क्षेत्रवाद राष्ट्र के लिए बाधक
Uttar Pradesh

मां गंगा की रक्षा एवं सेवा की शुरुआत अपने ही घर से करनी होगी आतंकवाद, जातिवाद, प्रदूषण, क्षेत्रवाद राष्ट्र के लिए बाधक

November 24, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। माहौल था प्राचीनतम रामगंगा चौबारी मेले के प्रशासनिक मंच का, जहाँ जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पिछले 42 वर्षों से माँ गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ, रक्तदान-महादान,सनातन एवं आध्यात्म चिंतन को समर्पित षष्ठम रामगंगा महोत्सव के द्वितीय दिवस संस्थापक , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में प्रथम सत्र में माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी परिवार की ओर से हरजीत कौर के निर्देशन में माँ गंगा जीवनदायिनी है नाटक का मंचन किया गया।कलाकारों में मुख्य रूप से प्रख्यात कलाकार हरजीत कौर, रवि सक्सेना ,कुमार संजय, मोहित कुमार,गुड्डू सागर,पवन कुमार, भोलानाथ सिंह, बबलू कुमार, प्रशांत कुमार, आकाश सक्सेना, आशा दिवाकर, प्रीति दिवाकर, सुमगला तिवारी, स्नेहा शर्मा, रिया तिवारी, रश्मि यादव, दीपक चौधरी, आदि ने अपने-अपने किरदारों के जीवंत अभिनय से संस्था परिवार के उद्देश्य को सार्थक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्योगपति अनुपम कपूर रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद नवी ने की। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ उद्योगपति दिनेश गोयल,पंकज अग्रवाल,हरीश सेठी रहे। संचालन रंगकर्म शाखा के अध्यक्ष रवि सक्सेना ने किया।अंत में आभार संरक्षक वी वी खंडेलवाल ने व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है। धन्य है हमारी गंगा माता जिन्होंने अपनी अलौकिक शक्ति से हम सभी को तारा। हम सभी को माँ गंगा जो वर्तमान में प्रत्यक्ष रूप से विराजमान हैं कि नित्य पूजा एवं अर्चना करनी चाहिए और मां गंगा की रक्षा एवं सेवा की शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी।आयोजन में डॉ रजनीश सक्सेना,मोहम्मद नवी,वी पी खंडेलवाल, अखिलेश शर्मा, संजीव सक्सेना,हरजीत कौर, डाली सिंह,राधा शिशोदिया,दीक्षा मिश्रा,नीरू पटेल,मंजू शर्मा,राजेश कुमार चौहान,रवि सक्सेना, गौरव खंडेलवाल, भूपेंद्र नाथ वर्मा,रोहित राकेश,सौरभ सक्सेना,धीरज कुमार, संजू रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।द्वितीय सत्र में रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी की ओर आतंकवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद, प्रदूषण राष्ट्र के लिए बाधक हैं, विषय पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचारों से उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्र भक्ति के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर रंगकर्मियों एवं समाजसेवियों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में आभार संरक्षक सी एल शर्मा ने व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights