मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डी. पॉल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह ‘डायनमो-2026’ का भव्य शुभारंभ

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। डी. पॉल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह ‘डायनमो-2026’ का उत्साह और उमंग के साथ भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत, बैंड की शानदार प्रस्तुति, मार्चपास्ट और मशाल प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी सुमेध मिलिंद जाधव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।खेल समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद और चक्का फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चारों सदनों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रस्साकशी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही।प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ग्रीन हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। फादर डॉ. मार्टिन वीसी ने विजेता सदन को ट्रॉफी प्रदान की। ब्लू हाउस दूसरे और रेड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत प्रदर्शन में रेड हाउस के अंशुल यादव ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर कुल 15 अंक अर्जित किए। वहीं खदीजा खान ने चित्रकला और एकल गायन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अजिन पॉल और प्रबंधक फादर अनीश पॉल ने खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। दो दिनों तक विद्यालय का खेल मैदान उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights