मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
30 दिव्यांगजनों को मिले बैटरी चालित कृत्रिम हाथबरेली में 78 वर्षीय हकीम को 12 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, आतंकियों को 2.5 करोड़ रुपये देने का लगाया आरोप, आरटीजीएस कराने की कोशिशबिछड़ों को अपनों से मिलाने ककोड़ा मेले पहुंची स्काउट टीम, 10 विद्यालयों के स्काउट संभालेंगे जिम्मेदारीमहिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनने पर शुचि सलोनी पाठक का भव्य अभिनंदन, ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने किया सम्मानितअभयपुर स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के श्रीराधा मोहन मंदिर में हुआ दीपदानसेंट अल्फोंसा स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, विधायक डीसी वर्मा रहे मुख्य अतिथि छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
Uttar Pradesh

धूमधाम से निकली भगवान शालिग्राम की बारात, हल्दी और मेहंदी की रस्मों में झूमे श्रद्धालु

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर के साहूकारा स्थित श्री गोदा रंगनाथ मंदिर में शनिवार को तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। विवाह समारोह को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गईं। भगवान शालिग्राम के विवाह से पूर्व मंडप,हल्दी और मेहंदी की रस्में विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं। इन मांगलिक रस्मों के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और मंगल गीतों के माध्यम से विवाह की खुशियां मनाईं। मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद सुबह 10 बजे भगवान शालिग्राम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में सजे-धजे भगवान शालिग्राम की सवारी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते और जयकारे लगाते हुए बारात के साथ चल रहे थे। बारात साहूकारा स्थित श्री गोदा रंगनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर काली सड़क होते हुए बिंदु देवी, टिकटगंज स्थित श्री नरसिंह धाम मंदिर पहुंची। यहां दोपहर 11 बजे भगवान शालिग्राम की सवारी पहुंचने पर भक्तों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। मंदिर में ठाकुर जी की आरती और भोग लगाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूजन और प्रसाद वितरण के उपरांत भगवान शालिग्राम की बारात पुनः श्री रंग मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई। तुलसी-शालिग्राम विवाह उत्सव को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights