मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
30 दिव्यांगजनों को मिले बैटरी चालित कृत्रिम हाथबरेली में 78 वर्षीय हकीम को 12 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, आतंकियों को 2.5 करोड़ रुपये देने का लगाया आरोप, आरटीजीएस कराने की कोशिशबिछड़ों को अपनों से मिलाने ककोड़ा मेले पहुंची स्काउट टीम, 10 विद्यालयों के स्काउट संभालेंगे जिम्मेदारीमहिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनने पर शुचि सलोनी पाठक का भव्य अभिनंदन, ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने किया सम्मानितअभयपुर स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के श्रीराधा मोहन मंदिर में हुआ दीपदानसेंट अल्फोंसा स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, विधायक डीसी वर्मा रहे मुख्य अतिथि छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
Uttar Pradesh

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। तहसील बिसौली में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनशिकायतें सुनकर उनके गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने पर डीएम ने गंभीरता दिखाते हुए तहसीलदार को सरकारी भूमि के सभी गाटों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में रामवीर पुत्र कुंवर सैन और रामवीर पुत्र भूपाल ने शिकायत दर्ज कराई कि लेखपाल दीपक भटनागर की मिलीभगत से ग्राम अजीतपुर निवासी कृष्णपाल और कुंवरपाल पुत्रगण दुलार द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार बिसौली सोनपाल सिंह को पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि के सभी संबंधित गाटों की जांच कराई जाए और अवैध कब्जे की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता के साथ शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर फीडबैक लिया जाता है। इसलिए अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका निस्तारण करें। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 18, पुलिस विभाग की दो, विकास विभाग की तीन, समाज कल्याण विभाग की एक और अन्य विभागों की दो शिकायतों सहित कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, उपजिलाधिकारी बिसौली प्रियंका गोयल, तहसीलदार सोनपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights