मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
30 दिव्यांगजनों को मिले बैटरी चालित कृत्रिम हाथबरेली में 78 वर्षीय हकीम को 12 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, आतंकियों को 2.5 करोड़ रुपये देने का लगाया आरोप, आरटीजीएस कराने की कोशिशबिछड़ों को अपनों से मिलाने ककोड़ा मेले पहुंची स्काउट टीम, 10 विद्यालयों के स्काउट संभालेंगे जिम्मेदारीमहिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बनने पर शुचि सलोनी पाठक का भव्य अभिनंदन, ब्राह्मण महिला जागृति मंच ने किया सम्मानितअभयपुर स्थित एसआरएमएस ट्रस्ट के श्रीराधा मोहन मंदिर में हुआ दीपदानसेंट अल्फोंसा स्कूल में वार्षिकोत्सव की धूम, विधायक डीसी वर्मा रहे मुख्य अतिथि छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित
Uttar Pradesh

शाहजहांपुर में आयोजित पांच जिलों के सम्मेलन में बरेली से सैकड़ों कांग्रेसियों ने की शिरकत

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असफाक सक्लेनी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में शाहजहांपुर में आयोजित पांच जिलों के संयुक्त सम्मेलन में बरेली से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना रहीं।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और उसके कामकाज को समझ चुकी है। जिन लोगों ने कभी भाजपा के बहकावे में आकर उसे वोट दिया था, उनमें से कई लोग आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हमें कोई चूक नहीं करनी है, बल्कि अपने-अपने बूथ पर पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ काम करना है।
उन्होंने आगे कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं, उनके नाम दोबारा जुड़वाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष प्रयास करने चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।
इस अवसर पर बरेली से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, कृष्णकांत शर्मा, पश्चिमी युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश वाल्मीकि, कमरुद्दीन सैफी, योगेश जौहरी, अनिल देव शर्मा, विजय मौर्य, राबिया शबनम, नरेश, अनुराग राठौर, साहिल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights