मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लॉर्ड कृष्णा स्कूल में अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं की धूम, क्ले मॉडलिंग, क्विज और वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अलापुर रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों एक्वा, इग्निस, टेरा और वेंटस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रतियोगिताओं के तहत नर्सरी और केजी के विद्यार्थियों के लिए क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मिट्टी से विभिन्न आकर्षक आकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता कराई गई। वहीं, कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए ‘आधुनिक जीवन पारंपरिक जीवन से बेहतर है’ विषय पर वाद-विवाद हुआ। जबकि कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों ने ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता: विद्यार्थियों के लिए मित्र या खतरा?’ विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने तर्कों और उदाहरणों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति एवं विचार क्षमता का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञान, तर्कशक्ति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights