मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वेटरन्स क्रिकेट मैच के दौरान दिवंगत हुए मनोज कुमार सिंह को क्रिकेट प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 15 नवंबर 2026 को आयोजित वेटरन्स खिलाड़ियों के सद्भावना क्रिकेट मैच के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से दिवंगत हुए मनोज कुमार सिंह को शुक्रवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के अनुसार, सद्भावना क्रिकेट मैच में बदायूं के पुराने खिलाड़ियों के साथ बरेली से मनोज कुमार सिंह अपने भाई अमित कुमार सिंह के साथ शामिल होने आए थे। मनोज कुमार सिंह चंदौसी में सीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके भाई अमित कुमार सिंह एलआईसी में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। मैच के दौरान अचानक मनोज कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ गई और उनका आकस्मिक निधन हो गया।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 20 नवंबर 2026 को चित्रांश नगर स्थित अमरीश गोयल के आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित खिलाड़ियों एवं गणमान्य लोगों ने मनोज कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

शोकसभा में अमरीश गोयल, महेंद्र पाल सिंह, अजीम अहमद, कोच जहीर मियां, कोच संतोष शर्मा, रईस अहमद सहित अनेक पुराने खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी ने मनोज कुमार सिंह के निधन को खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights