मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जनगणना-2027: सीडीओ ने विद्यार्थियों को सिखाई स्वगणना की प्रक्रिया

November 21, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को सिविल लाइन स्थित शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया समझाई। साथ ही स्वयं स्वगणना करने और परिवार, रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रश्नों के सही जवाब देने पर तीन विद्यार्थी पुरस्कृत

प्रशिक्षण के बाद सीडीओ ने विद्यार्थियों से स्वगणना की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछकर उनकी जानकारी परखी। छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए। सटीक उत्तर देने पर कक्षा छह के छात्र संभव, सत्यम और छात्रा आयुषि को नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। सीडीओ ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

डायट में शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिए निर्देश

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पहुंचीं। यहां उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं से जनगणना कार्य में रुचि लेकर स्वगणना की प्रक्रिया और प्रगणकों के दायित्वों को भली-भांति समझने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या समस्या से बचने के लिए सभी शिक्षक पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी कर लें। उन्होंने इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर साईं आश्रित शाखमुरी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights